इस्राईल की परमाणु धमकी पर ईरान ने इस्राईल की क्लास ले ली
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130188-इस्राईल_की_परमाणु_धमकी_पर_ईरान_ने_इस्राईल_की_क्लास_ले_ली
ईरान ने इस्राईल के परमाणु हथियारों के ख़तरे के बारे में चेतावनी दी है।
(last modified 2023-11-14T02:58:40+00:00 )
Nov १४, २०२३ ०८:०८ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की परमाणु धमकी पर ईरान ने इस्राईल की क्लास ले ली

ईरान ने इस्राईल के परमाणु हथियारों के ख़तरे के बारे में चेतावनी दी है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद एरवानी ने इस्राईल के परमाणु हथियारों के ख़तरे के बारे में चेतावनी दी और कहा कि ईरान और फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ़ इस्राईल के उच्चाधिकारियों की हालिया परमाणु धमकियां, इन हथियारों के ख़तरे को उजागर करती हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय या वैश्विक स्तर पर ऐसे हथियारों की मौजूदगी को मानवता के लिए खतरा माना जाता है और यह अक्सर ब्लैकमेलिंग के हथकंडे के रूप में काम करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघय में ईरान के स्थाई राजदूत ने कहा कि इस्राईल की परमाणु क्षमताओं की गोपनीयता, क्षेत्र की स्थिरता के लिए बड़ा ख़तरा है।

उनका कहना था कि मध्य पूर्व में हालिया अपराधों को ध्यान में रखते हुए हम इस्राईल की परमाणु अस्पष्टता की नीति और बड़े पैमाने पर हथियारों के संभावित उपयोग के बारे में अपनी तत्काल चिंता व्यक्त करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि का कहना था कि अब पहले से कहीं अधिक, सामूहिक विनाश के हथियारों से मुक्त मध्य पूर्व का निर्माण सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बुनियादी कदम के रूप में आवश्यक है।

उन्होंने ज़ोर दिया कि अब तक पश्चिम एशिया में ऐसा क्षेत्र बनाने की इतनी आवश्यकता कभी नहीं रही। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।