आम नागरिकों को आज़ाद करने पर राज़ी है हमासः अब्दुल्लाहियान
अमीर अब्दुल्लाहियान बताते हैं कि अवैध ज़ायोनी शासन, बंदियों के आदान-प्रदान के मामले को परिणाम हीन बनाना चाहता है।
ईरान के विदेशमंत्री ने बताया है कि फ़िलिस्तीन का प्रतरोधक गुट हमास, आम नागरिकों के आदान-प्रदान के लिए तैयार है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन, समय के साथ खेल रहा है अर्थात व्यर्थ में समय गुज़ार रहा है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने जनेवा में रेडक्रास की प्रमुख से मुलाक़ात में ग़ज़्ज़ा के विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, संकट के क्षेत्र में फैलने का विरोधी है। ईरान के विदेशमंत्री ने ग़ज़्ज़ा की हालिया घटनाओं के संदर्भ में अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास की भूमिका को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया।
उनका कहना था कि अवैध ज़ायोनी शासन, ग़ज़्ज़ा में मानवीय मुद्दों को आगे बढ़ने नहीं दे रहा है और बंदियों के बारे में हमास के प्रयासों को वह परिणामहीन बना रहा है। उन्होंने कहा कि बंधकों के बारे में हमास ने अपनी सदभावना दिखाई है जबकि इस्राईल इस विषय का दुरूपयोग कर रहा है। अब्दुल्लाहियान के अनुसार ग़ज़्ज़ा युद्ध में अमरीका की सरकार, खुलकर अवैध ज़ायोनी शासन का समर्थन कर रही है।
याद रहे कि 7 अक्तूबर से आरंभ होने वाले ग़ज़्ज़ा युद्ध में अबतक लगभग 12000 फ़िलिस्तीनी शहीद और 29000 से अधिक घायल हो चुके हैं। ग़ज़्ज़ा युद्ध को 41 दिन होने को आ रहे हैं किंतु इस्राईल के हमलों के कारण यह अब भी जारी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए