संकटों को जन्म देता है अवैध ज़ायोनी शासनःअबूतोराबी फ़र्द
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130306-संकटों_को_जन्म_देता_है_अवैध_ज़ायोनी_शासनःअबूतोराबी_फ़र्द
अमरीका के आशीर्वाद से ज़ायोनी शासन अबतक अवैध कार्यवाहियों में लगा हुआ है।
(last modified 2023-11-17T09:12:51+00:00 )
Nov १७, २०२३ १४:४२ Asia/Kolkata
  • संकटों को जन्म देता है अवैध ज़ायोनी शासनःअबूतोराबी फ़र्द

अमरीका के आशीर्वाद से ज़ायोनी शासन अबतक अवैध कार्यवाहियों में लगा हुआ है।

तेहरान के इमामे जुमा ने ज़ायोनी शासन को संकटों की जननी बताया है। 

हुज्जतुल इस्लाम अबूतोराबी का कहना है कि अवैध ज़ायोनी शासन, न केवल मध्यपूर्व में बल्कि पूरी दुनिया में संकट उत्पन्न करने का कारण है।सैयद मुहम्मद हसन अबूतोराबी फ़र्द ने ग़ज़्ज़ा को इस्लाम और फ़िलिस्तीन का हिस्सा बताया। 

उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से यह अवैध शासन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों की हत्याएं कर रहा है जिसमें इसाई भी शामिल हैं।  उसने बलपूर्वक फ़िलिस्तीनियों की ज़मीनों पर क़ब्ज़ा कर रखा है।  तेहरान के इमामे जुमा के अनुसार यह सब, संयुक्त राज्य अमरीका के खुले समर्थन के कारण संभव हुआ है।  आज भी अमरीका उसी का समर्थन करता है। 

अबूतोराबी फ़र्द ने देश के आगामी संसदीय और वरिष्ठ नेता का चयन करने वाली समिति, मजलिसे ख़ुबरगान के चुनावों के दृष्टिगत कहा कि इन चुनावों में जनता की व्यापक उपस्थति, सरकार और जनता के बीच संबन्धों के अधिक मज़बूत होने का कारण बनेगी।  यह चुनाव मार्च 2024 में आयोजित कराए जाएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।