ईरान, साम्राज्यवाद और ज़ायोनीवाद के षड्यंत्रों को पीछे छोड़ चुका हैः रूहानी
राष्ट्रपति ने कहा है कि आज इस्लामी गणतंत्र ईरान, राष्ट्र के ख़िलाफ़ ज़ायोनीवाद और साम्राज्यवाद के षड्यंत्रों को पीछे छोड़ चुका है।
डाॅक्टर हसन रूहानी ने पश्चिमी आज़रबाइजान प्रांत के उरूमिये शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस बात की अनुमति नहीं देगा कि एक इस्लामी देश में संप्रदायों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव हो क्योंकि सबके सब ईरान नामक एक शक्तिशाली पेड़ की शाखाएं हैं। ईरानी राष्ट्रपति ने क्षेत्र में अशांति व चरमपंथ की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान में मौजूदा स्थिरता व शांति, पुलिस और सेना की दिन रात की कोशिश और वरिष्ठ नेता की युक्तियों से बेहतरीन रूप में स्थापित है।
राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी ने देश में आर्थिक रौनक़ व रोज़गार के अवसर पैदा करने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि इस संदर्भ में सरकार की प्राथमिकता पाबंदियों को ख़त्म कराने और निर्यात व आर्थिक रौनक़ को ख़त्म करने वाले द्वार सहित उन दरवाज़ों को खोलना है जिन्हें दुश्मन ने ईरानी राष्ट्र पर बंद कर दिया था। (MAQ/N)