दुश्मन की पराजय निश्चित हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130508-दुश्मन_की_पराजय_निश्चित_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्री ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव से भेंट में कहा है कि दुश्मन जायोनी सरकार की पराजय निश्चित है।
(last modified 2023-11-24T00:38:50+00:00 )
Nov २४, २०२३ ०६:०८ Asia/Kolkata
  • दुश्मन की पराजय निश्चित हैः ईरान

ईरान के विदेशमंत्री ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव से भेंट में कहा है कि दुश्मन जायोनी सरकार की पराजय निश्चित है।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने गुरूवार को लेबनान में इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में क्षेत्र, लेबनान, फिलिस्तीन और गज्जा युद्ध के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया। विदेशमंत्री ने अस्थाई युद्ध विराम और बंदियों के आदान- प्रदान को फिलिस्तीनी राष्ट्र के प्रतिरोध और प्रतिरोध के मुकाबले में जायोनी सरकार की मजबूरी का परिणाम बताया।

इस मुलाकात में हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नस्रुल्लाह ने भी कहा कि प्रतिरोध के शूरवीरों के साहस व प्रतिरोध का वर्णन नहीं किया जा सकता और गज्जा और पश्चिमी किनारे के फिलिस्तीनी लोगों के साहसिक प्रतिरोध की ओर संकेत किया और विभिन्न मोर्चों पर प्रतिरोध की पूरी तैयारी पर बल दिया और कहा कि जायोनी दुश्मन की पराजय निश्चित है।

लेबनान की यात्रा पूरी करने के बाद विदेशमंत्री कतर पहुंच गये हैं जहां उन्होंने कतर के विदेशमंत्री से क्षेत्रीय परिवर्तनों विशेषकर फिलिस्तीन के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।