नालेज बेस्ड में ईरान की ऊंची छलांग
32वीं प्लास्ट यूरेशिया अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, इस्तांबुल में आयोजित हुई। इनोवेशन एंड प्रॉस्पेरिटी फंड के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में नालेज बेस्ड कंपनियों के विशेष स्टाल में 14 ईरानी नालेज बेस्ड कंपनियों ने अपने उत्पादों और निर्यात क्षमताओं को मेहमानों के सामने सामने पेश किया।
शनिवार 25 नवम्बर को समाप्त होने वाली इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में ईरानी पॉलिमर और पेट्रोकेमिकल कंपनियों ने वैश्विक मानकों के साथ अपने नवीनतम उत्पाद प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी के दौरान ईरान सहित विभिन्न देशों के निर्माताओं के नालेज बेस्ड पॉलिमर उत्पादों को वर्तमान प्रौद्योगिकियों के आधार पर वैश्विक बाज़ार में पेश किया गया।
नालेज बेस्ड ईरानी कंपनियों ने पहले क्षेत्रीय देशों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है जिसमें उज़्बेकिस्तान के निर्माण और विद्युत उद्योग की 11वीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सक्रिय भागीदारी भी शामिल है। इस संदर्भ में ईरानी कंपनियों ने 2021 में मुस्लिम दुनिया की परिधि में आयोजित प्रदर्शनियों में व्यापक रूप से भाग लिया है।
मूल रूप से, विज्ञान और धन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नालेज बेस्ड कंपनियां, नालेज बेस्ड आर्थिक विकास और आविष्कारों के विस्तार के अनुरूप वैज्ञानिक और आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति को बेहतर बनाने का काम करती हैं।
यह स्पष्ट है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में ईरानी नालेज बेस्ड कंपनियों की व्यापक भागीदारी इन कंपनियों की स्थानीय क्षमताओं और प्रतिस्पर्धी शक्ति को दर्शाती है।
इससे पहले इस्लामी सहयोग संगठन की विज्ञान समिति के प्रमुख और पाकिस्तानी विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इक़बाल चौधरी ने इस्लामी जगत में नालेज बेस्ड गतिविधियों के क्षेत्र में ईरान की पोज़ीशन को सर्वोच्च क़रार दिया था।
इस पाकिस्तानी वैज्ञानिक और विशेषज्ञ ने वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं के विकास में ईरान की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि नालेज बेस्ड उत्पादन में ईरान की शानदार स्थिति विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इस्लामी जगत के हितों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। इस्लामी सहयोग संगठन के 57 सदस्य देशों में से सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण देश के रूप में ईरान ने नालेज बेस्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत शानदार प्रदर्शन किए हैं।
इस्लामी सहयोग संगठन के इस अधिकारी ने यह भी कहा कि नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ईरान दुनिया का तीसरा देश है और निश्चित रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में इस देश का योगदान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए