ईरान और भारत के बीच बैठक, संबन्धों में विस्तार पर ज़ोर
भारत और ईरान ने परस्पर संबन्धों में विस्तार पर बल दिया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रभारी ने भारत के विदेश मंत्रालय के प्रभारी के साथ भेंट में तेहरान और नई दिल्ली के बीच संबन्धों को अधिक विस्तृत करने पर ज़ोर दिया है।
रविवार को तेहरान में भारत तथा इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में ईरान के शिष्टमण्डल का नेतृत्व अली बाक़ेरी कनी ने जबकि भारती प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व विनय मोहन ने किया। दोनो देशों के बीच कूटनैतिक विचार-विमर्श का यह 18वां चरण था।
इस दिवपक्षीय बैठक में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रभारी ने लोगों के बीच संचार के विस्तार, विशेषकर ईरान तथा भारत के बुद्धिजीवियों एवं मेधावियों के बीच संपर्क पर बल दिया। बैठक के दौरान कूटनीतिक तथा आर्थिक मुद्दों के साथ ही साथ क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। वार्ता के दौरान आने वाले समय के दौरान द्विपक्षीय संबन्धों में वरीयताओं को स्पष्ट किया गया।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रभारी बाक़ेरी कनी ने दोनो देशों के बीच संबन्धों में विस्तार और विकास का स्वागत करते हुए स्थित वार्ता को सुनिश्चित बनाने के लिए उचित तंत्र के निर्माण पर ज़ोर दिया।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रभारी ने विनय मोहन ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की मेज़बानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनो देशों के वरिष्ठ अधिकारियों में द्विपक्षीय संबन्धों को विस्तृत करने की इच्छा शक्ति पाई जाती है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए