ईरान ने अमेरिका के निराधार आरोप को रद्द कर दिया
संयुक्त राष्ट्रसंघ में ईरानी राजदूत ने एक बार फिर तेहरान के खिलाफ वाशिंग्टन के निराधार आरोपों को रद्द कर दिया।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रसंघ में ईरानी राजदूत अमीर सईद इरवानी ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि अमेरिका के खिलाफ होने वाले किसी भी हमले में ईरान का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और प्रतीत यह हो रहा है कि उससे आमजनत का ध्यान भटकाने के लिए निराधार आरोप लगाना अमेरिकी नीति का एक भाग है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ईरान सदैव अपने वचनों के प्रति कटिबद्ध रहा है और अमेरिका को चाहिये कि वह सीरिया में अपने गैर कानूनी कार्यों को बंद करे। इसी प्रकार उन्होंने अमेरिका की सीरिया में गैर कानूनी सैनिक उपस्थिति और उसके अतिग्रहण को इस देश में अशांति का मूल कारण बताया और कहा कि इससे सीरिया के अंदर और क्षेत्र में आतंकवादी गुटों के फलने- फूलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अमेरिका दावा करता है कि वह सीरिया में आतंकवाद से मुकाबला कर रहा है जबकि सीरिया में उसकी गैर कानूनी कार्यवाहियों से आतंकवादी गुटों को अमेरिका और इस्राईल के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए