अमेरिकी सरकार जायोनी सरकार के अपराधों में शामिल हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130814-अमेरिकी_सरकार_जायोनी_सरकार_के_अपराधों_में_शामिल_हैः_ईरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने गज्ज़ा पट्टी के खिलाफ जायोनी सरकार के हमलों के नये दौर और इस सरकार के प्रति अमेरिकी सरकार के समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अमेरिकी सरकार जायोनी सरकार द्वारा अंजाम दिये जा रहे युद्धापराधों, सामूहिक नरसंहारों और नस्ली सफाये में शामिल है।
(last modified 2023-12-03T01:24:44+00:00 )
Dec ०३, २०२३ ०६:५४ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी सरकार जायोनी सरकार के अपराधों में शामिल हैः ईरान

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने गज्ज़ा पट्टी के खिलाफ जायोनी सरकार के हमलों के नये दौर और इस सरकार के प्रति अमेरिकी सरकार के समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अमेरिकी सरकार जायोनी सरकार द्वारा अंजाम दिये जा रहे युद्धापराधों, सामूहिक नरसंहारों और नस्ली सफाये में शामिल है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने इस्राईल के जघन्य अपराधों की भर्त्सना करते हुए कहा कि ये अपराध ऐसी हालत में जारी हैं जब अमेरिकी सरकार जायोनी सरकार का व्यापक समर्थन कर रही है और कुछ अमेरिकी संचार माध्यम इस बात की सूचना दे रहे हैं कि अमेरिकी सरकार इस्राईल को नये हज़ारों बमों से लैस कर रही है।  

एक हफ्ते के अस्थाई युद्धविराम के बाद अतिग्रहणकारी जायोनी सरकार ने शुक्रवार की सुबह से दोबारा अपने पाश्विक हमलों को आरंभ कर दिया जिसमें अब तक 240 से अधिक फिलिस्तीनी शहीद और 600 से अधिक घायल हो चुके हैं।  

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी संबंध में गत रात्रि कहा कि जायोनी सरकार के युद्धक विमानों ने गज्जा के जबालिया शरणार्थी शिविर में एक आवासीय कालोनी पर हमला किया जिसमें 100 से अधिक फिलिस्तीनी शहीद और दसियों घायल हो गये।

इसी प्रकार जायोनी सरकार के युद्धक विमानों ने गज्जा के पूर्व में स्थित शुजाइया के आवासीय क्षेत्र पर हमला किया जिसमें 60 से अधिक निर्दोष फिलिस्तीनी शहीद हो गये। फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि शुजाइया क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र के 50 आवासीय मकानों को लक्ष्य बनाया गया जिसमें अब तक 60 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।

इसी बीच इस्राईली सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि गज्जा के खिलाफ हमला लंबा होगा और यह ज्ञात नहीं है कि यह हमला कब तक चलेगा। इसी प्रकार इस्राईली सैन्य प्रवक्ता ने स्वीकार किया है कि जायोनी सेना ने अस्थाई युद्धविराम से लाभ उठाकर अपने सैनिकों को दोबारा सशस्त्र किया है और उन्हें इस क्षेत्र में तैनात किया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।