हमलों के जारी रहने से संकट और जटिल हो जायेगाः जोसेफ़ बोरेल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i130816-हमलों_के_जारी_रहने_से_संकट_और_जटिल_हो_जायेगाः_जोसेफ़_बोरेल
ٍईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने जोसेफ़ बोरेल से टेलीफोनी वार्ता की है।
(last modified 2023-12-03T01:28:36+00:00 )
Dec ०३, २०२३ ०६:५८ Asia/Kolkata
  • हमलों के जारी रहने से संकट और जटिल हो जायेगाः जोसेफ़ बोरेल

ٍईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने जोसेफ़ बोरेल से टेलीफोनी वार्ता की है।

इस टेलीफोनी वार्ता में विदेशमंत्री ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त जोसेफ बोरेल को जायोनी सरकार की उस नीति के प्रति चेतावनी दी जिसके अनुसार इस्राईल फिलिस्तीनियों को ज़बरदस्ती उनकी मातृभूमि छोड़कर जाने के लिए बाध्य कर रहा है। साथ ही विदेशमंत्री ने कहा कि युद्ध बंद न होने की स्थिति में इस युद्ध के क्षेत्र में फैल जाने की संभावना मौजूद है।

गत रात्रि होने वाली टेलीफोनी वार्ता में गज्जा के हालिया परिवर्तनों और ईरान और परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA के मध्य होने वाले सहयोग के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया गया।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस टेलीफोनी वार्ता में जायोनी सरकार के अपराधों के बंद होने पर बल दिया और कहा कि गज्जा के लोगों के खिलाफ जायोनी सरकार के हमलों को जल्द से जल्द बंद और मानवता प्रेमी सहायता भेजे जाने का मार्गप्रशस्त किया जाना चाहिये।

विदेशमंत्री ने इस टेलीफोनी वार्ता में कहा कि जायोनी सरकार द्वारा फिलिस्तीनियों को ज़बरदस्ती उनकी मातृभूमि से निकाले जाने की जड़ इस्राईली अतिग्रहण और अपराध हैं और इस्राईली अपराधों के बंद न होने की स्थिति में जंग के क्षेत्र के दूसरे क्षेत्रों में फैल जाने की संभावना मौजूद है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।