विदेशमंत्री मॉस्को के अहम दौरे पर रवाना
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि ईरान की पड़ोस नीति में कैस्पियन क्षेत्र का विशेष महत्व है।
उन्होंने मॉस्को में कैस्पियन सीमावर्ती देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के अवसर पर एक्स सोशल नेटवर्क पर यह बयान दिया।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि मैं कैस्पियन सागर की सीमा से लगे देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने और रूसी विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए मास्को जा रहा हूं।
विदेश मंत्री ने ईरान की पड़ोस नीति में विशेष महत्व के तटीय देशों के बीच बहुपक्षीय व्यापार संबंधों के विकास के लिए कैस्पियन सागर को एक महत्वपूर्ण और अहम कारण क़रार दिया है।
विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने ट्वीट में लिखा कि इस क्षेत्र में विविध आर्थिक अवसरों और पर्यावरणीय चुनौतियों के बावजूद सहयोग और सामूहिक भागीदारी का महत्व अहम है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए