ईरान ने कभी अपना वादा नहीं तोड़ा, राष्ट्रपति
May ३०, २०१६ २१:२१ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि परमाणु समझौता और चुनाव, ईरान राष्ट्र के संकल्प का परिणाम हैं।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सोमवार को ईरान के पूर्वी आज़रबाइजान प्रान्त में निवेशकों के साथ एक बैठक में कहा कि ईरान ने कभी अपना वादा नहीं तोड़ा और अगर दूसरा पक्ष प्रतिबद्धता दिखाता है कि ईरान हमेशा समझौतों का पालन करता है।
उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते के बाद देश की आर्थिक समस्याओं का शत प्रतिशत निवारण नहीं हुआ है किंतु ज्वाइंट एक्शन प्लान के लागू होने के बाद के चार महीनों के दौरान बहुत से अच्छे काम हुए हैं।
उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों में ईरान की रूचि का उल्लेख करते हुए कहा कि हम ईरान में निवेश के लिए कई पड़ोसी देशों से बात चीत कर रहे हैं। (Q.A.)
टैग्स