अलअक्सा तूफान ने प्रतिरोध को क्षेत्र से दुनिया तक पहुंचा दियाः ईरान
राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद इब्राहीम रईसी ने सीरिया के प्रधानमंत्री के साथ भेंट में कहा कि अलअक्सा तूफान ने प्रतिरोध को क्षेत्र से विश्व तक पहुंचा दिया।
राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने शनिवार की शाम को तेहरान में सीरिया के प्रधानमंत्री हुसैन अरनूस के साथ मुलाकात की जिसमें दोनों देशों के संबंधों को स्ट्रैटेजिक और गहन बताया। राष्ट्रपति ने इस मुलाकात में कहा कि जिस तरह इराकी, सीरियाई, यमनी और लेबनानी राष्ट्र अमेरिका और उसकी हां में हां मिलाने वालों के मुकाबले में विजयी हुए उसी तरह फिलिस्तीनी राष्ट्र भी विजयी होगा।
उन्होंने कहा कि आर्थिक, व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सहयोग के लिए ईरान और सीरिया के मध्य काफी क्षमतायें मौजूद हैं और तेहरान- दमिश्क के अधिकारियों व ज़िम्मेदारों के कार्यक्रम बनाने और उनके क्रियान्वित होने से जल्द से जल्द इन क्षमताओं व संभावनाओं के परिणामों के साक्षी होंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया से अमेरिका और जायोनी सरकार की दुश्मनी का कारण सीरियाई राष्ट्र और सरकार का प्रतिरोध और आतंकवादी गुटों को खत्म करके उनके षडयंत्रों पर पानी फेरना है। राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवादी और तकफीरी गुटों को अमेरिका और इस्राईल ने बनाया है।
राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन ने आज अपने ईमान की ताकत से जायोनियों और उनके मूल समर्थक अमेरिका को अपमानित कर दिया है और जायोनी पिछले 60 दिनों में निर्दोष महिलाओं और बच्चों की हत्या के अलावा अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त न कर सके और अगर अमेरिका का व्यापक समर्थन न होता तो निश्चित रूप से अब तक जायोनी सरकार का काम खत्म हो चुका होता।
राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद इब्राहीम रईसी ने कहा कि विश्व जनमत में जायोनी सरकार और उसके समर्थकों के प्रति जो अभूतपूर्व नफरत पायी जा रही है वह इस सरकार के अवैध और अपराधी होने पर आधारित इस्लामी गणतंत्र ईरान के दृष्टिकोणों की सच्चाई को बयान करती है।
सीरिया के प्रधानमंत्री ने भी इस मुलाकात में ईरानी राष्ट्रपति की हालिया दमिश्क यात्रा को दोनों देशों के एतिहासिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इस यात्रा के परिणाम इस बात के सूचक हैं कि तेहरान और दमिश्क विशेषरूप से आर्थिक, बैंकिन्ग, ऊर्जा, पर्यटन और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर पहले से अधिक ध्यान दे रहे हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए