11 ईरानी सुरक्षा बल शहीद
आतंकवादी हमले में ईरान के सुरक्षा बल के 11 जवान शहीद हो गये।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने आधी रात को रास्क उपनगर में सुरक्षा बलों के केन्द्र पर कायरतापूर्ण हमला किया जिसमें सुरक्षा बल के 11 जवान शहीद जबकि कुछ घायल भी हो गये।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में कई आतंकवादी हताहत और घायल भी हो गये। अब तक जो खबर प्राप्त हुई है उसके अनुसार सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत के घटना स्थल पर सुरक्षा बल मौजूद हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आतंकवादी गुट जैशुज़्ज़ुल्म ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
इस आतंकवादी गुट ने एक बयान जारी करके कहा है कि उसके तत्वों ने दो बजे सुबह रास्क उपनगर के फराजा सुरक्षा केन्द्र पर हमला किया। प्राप्त समाचारों के अनुसार नगर की स्थिति सुरक्षा बलों के नियंत्रण है और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गयी है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए