लाल सागर में अमरीका मनमानी नहीं कर पाएगाःईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131218-लाल_सागर_में_अमरीका_मनमानी_नहीं_कर_पाएगाःईरान
अमरीका की ओर से लाल सागर में अन्तर्राष्ट्रीय नौसेना के गठन के प्रयास पर ईरान ने बहुत कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। 
(last modified 2023-12-15T06:57:23+00:00 )
Dec १५, २०२३ १२:२७ Asia/Kolkata
  • लाल सागर में अमरीका मनमानी नहीं कर पाएगाःईरान

अमरीका की ओर से लाल सागर में अन्तर्राष्ट्रीय नौसेना के गठन के प्रयास पर ईरान ने बहुत कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। 

ईरान के रक्षामंत्री कहते हैं कि लाल सागर, ईरान का क्षेत्र हिसाब होता है।  एसे में निश्चित रूप में कोई भी ईरानी क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित नहीं कर सकता। 

ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद रज़ा आशतिशानी ने इस्ना समाचार एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में अब किसी के लिए भी इससे अधिक आगे बढ़ने और सेनाओं के टकराव की जगह नहीं है।  यह बात उन्होंने अमरीका की ओर से लाल सागर में अन्तर्राष्ट्रीय नौसेना के गठन के प्रयास पर अपनी प्रतिक्रया में कही। 

ब्रिगेडियर जनरल आशतिशानी ने कहा कि निश्चित रूप में अमरीकी एसा काम नहीं कर पाएंगे।  उन्होंने आगे कहा कि अगर वे वास्तव में एसा कुछ करना चाहेंगे तो उनको बहुत ही गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।  उनका कहना था कि क्षेत्र में वैसे तो सारे ही देश उपस्थित हैं किंतु यह क्षेत्र, क्षेत्रीय देशों के लिए है। 

उल्लेखनीय है कि पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया है कि जहाज़रानी की सुरक्षा के उद्देश्य से अमरीका, 40 देशों के सहयोग से लाल सागर में एक अन्तर्राष्ट्रीय नौसेना का गठन करना चाहता है।  इस अमरीकी अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर स्काई न्यूज़ अरबी को यह बात बताई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।