इस्राईली जासूस को ईरान में फांसी दे दी गयी
Dec १६, २०२३ १२:०७ Asia/Kolkata
ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में इस्राईल की खुफिया एजेन्सी मूसाद के जासूस को आज सुबह फांसी दे दी गयी।
जिस जासूस को आज सुबह फांसी दी गयी उस पर इस्राईल और दूसरे देशों की खुफिया सेवाओं से संपर्क का आरोप था और उस पर सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में मुकद्दमा चलाया गया।
जिस जासूस को आज फांसी दी गयी वह जानबूझकर जानकारियों को जमा करता और इस्राईल की खुफिया एजेन्सी मूसाद सहित दूसरे देशों की खुफिया एजेन्सियों को इन जानकारियों को देता था। इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स