आतंकवादी अब सुकून से नहीं रहेंगेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131246-आतंकवादी_अब_सुकून_से_नहीं_रहेंगेः_ईरान
गृहमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी अब सुकून से नहीं रहेंगे और उनके अपराधों का बदला लेंगे।
(last modified 2023-12-16T07:17:23+00:00 )
Dec १६, २०२३ १२:४६ Asia/Kolkata
  • आतंकवादी अब सुकून से नहीं रहेंगेः ईरान

गृहमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी अब सुकून से नहीं रहेंगे और उनके अपराधों का बदला लेंगे।

गृहमंत्री अहमद वहीदी ने कहा कि आतंकवादियों को जान लेना चाहिये कि आज़माये हुए को आज़माना गलत है और शूरवीरों का इरादा इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वे एक क्षण के लिए सुकून से रहें।

कल सुबह सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत के रास्क उपनगर में सुबह दो बजे घात लगाकर किये गये आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले 11 सुरक्षा कर्मियों के दफ्न समारोह में गृहमंत्री ने कहा कि ये शूरवीर जवान उसी समय कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में शहीद हुए जब जनरल क़ासिम सुलैमानी शहीद हुए थे।

गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बल के जवान जनरल क़ासिम का अनुसरण करते हुए शहीद कर दिये गये और अपने शहीद साथियों से जा मिले। उन्होंने कहा कि शहीद होने वाले जवानों ने ईरान और ईरानी जनता की रक्षा में एक क्षण भी संकोच से काम नहीं लिया, डटे रहे और इन शहीदों ने अपनी जान व माल को न्यौछावर कर दिया और विदेशी व साम्राज्यवादी एजेन्टों के हाथों शहीद कर दिये गये।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने कहा कि ये शहीद उस स्थान पर पहुंच गये थे कि महान ईश्वर ने उन्हें खरीद लिया, दुश्मनों को जान लेना चाहिये कि आज़माये हुए को आज़माना गलत है और ये शूरवीर अब भी रणक्षेत्र में मौजूद हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि आतंकवादी गुटों को जान लेना चाहिये कि अमेरिका और इस्राईल के एजेन्टों ने यह काम अंजाम दिया है परंतु उन्हें जान लेना चाहिये कि वे हमारे शूरवीरों के हाथ से सुरक्षित नहीं बचेंगे और उन्हें कड़े जवाब और बदले का सामना होगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।