ईरानी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त
ईरान का एक युद्धक विमान फार्स प्रांत में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
फार्स प्रांत के एअरपोर्ट के महाप्रबंधक फख्रूद्दीन किशावर्ज़ ने युद्धक विमान सोखो-22 के प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी और यह भी कहा है कि यह युद्धक विमान परीशान काज़रून झील के पास गिरा है।
काज़रून झील शीराज़ नगर के दक्षिण पश्चिम में 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार किशावर्ज़ ने आज शनिवार को कहा कि यह ट्रेनर सैनिक युद्धक विमान था जो तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद क्षेत्र में गिरा है।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और उसका चालक पैटाशूट की सहायता से बाहर निकल आया और उसको हल्की- फुल्की चोट लगी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह युद्धक विमान सिपाहे पासदारान की वायुसेना का था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए