280 गुमनाम शहीदों को ईरान ने दी भावभीनी विदाई
ईरान में जहां सारे देशवासियों ने पैग़म्बरे इस्लाम की सुपुत्र हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शहादत के दिन का शोक मनाया वहीं पूरे देश ने 280 शहीदों को भावभीनी विदाई दी।
यह शहीद ईरान पर सद्दाम शासन की ओर से थोपे गए आठ वर्षीय युद्ध के दौरान शहीद हुए थे और उनके शव हाल ही में मिले हैं।
इन शहीदों की पहचान नहीं हो सकी इसलिए उन्हें ईरान में शहीदे गुमनाम कहा जाता है। इन शहीदों की शवयात्रा पूरे देश में निकाली गई और पूरे देश ने इसमें हिस्सा लिया।
यह शहीद आठ वर्षीय युद्ध में मजनून, मेहरान, बसरा, दजला नदी के पूर्वी तट, सूमार, चज़्ज़ाबे, शरहानी, फ़क्के, मीमक और पंजशीर में जंगी इलाक़ों में शहीद हुए थे।
110 गुमनाम शहीदों के जनाज़ों का अंतिम संस्कार तेहरान में 170 जनाज़ों का अंतिम संस्कार देश के 30 प्रांतों में किया गया।
इस मौक़े पर लोगों बहुत भावुक नज़र आए और उनका कहना था कि आज देश में अगर शांति और सुरक्षा है तो यह शहीदों की देन और उनकी क़ुरबानियों का नतीजा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए