ईरान ने क़तर को बधाई दी
ईरान का कहना है कि क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर तेहरान और दोहा के दृष्टिकोण समान हैं।
क़तर के राष्ट्रीय दिवस के आगमन का ज़िक्र करते हुए विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एक्स हैंडल पर लिखा कि विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चुनौतियों और मुद्दों पर ईरान और कतर के बीच घनिष्ठ सहयोग, दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास को बयान करते हैं।
तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने क़तर राष्ट्रीय दिवस के आगमन के अवसर पर एक्स हैंडल पर अपने निजी पेज पर लिखा कि मैं क़तर के राष्ट्रीय दिवस के आगमन पर इस देश के राष्ट्र, सरकार और इस देश के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलर्रहमान आले-सानी थानी को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चुनौतियों और मुद्दों पर ईरान और क़तर के बीच घनिष्ठ सहयोग, दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास को बयान करने वाले और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक मूल्यवान पूंजी है।
विदेशमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा कि मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर से मित्र और मुस्लिम देश क़तर की सरकार और जनता की सफलता और समृद्धि की दुआ करता हूं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए