ईरान का बड़ा बयान, युद्ध विराम के मिल रहे हैं संकेत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131422-ईरान_का_बड़ा_बयान_युद्ध_विराम_के_मिल_रहे_हैं_संकेत
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने दोहा में अपने कतरी समकक्ष के साथ बातचीत के बाद पत्रकारों से बात की।
(last modified 2023-12-21T08:45:05+00:00 )
Dec २१, २०२३ १३:२२ Asia/Kolkata
  • ईरान का बड़ा बयान, युद्ध विराम के मिल रहे हैं संकेत

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने दोहा में अपने कतरी समकक्ष के साथ बातचीत के बाद पत्रकारों से बात की।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने क़तर के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री शैख़ मोहम्मद बिन अब्दुलर्रहमान आले-सानी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमारी बातचीत में एक महत्वपूर्ण विषय फ़िलिस्तीन, ग़ज़्ज़ा और पश्चिमी जॉर्डन के नागरिकों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन द्वारा किए गए युद्ध अपराधों को रोकना और मानवीय सहायता का नियंत्रण और वितरण था।

विदेशमंत्री ने कहा कि कूटनीतिक वार्ता से संकेत मिलता है कि क्षेत्र संघर्ष विराम की ओर बढ़ रहा है और ग़ज़्ज़ा में त्रासदी को समाप्त करने और फिलिस्तीनियों की पीड़ा को कम करने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बातचीत हो रही है।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि अमेरिका का दावा है कि वह साल के अंत से पहले किसी तरह का सुलह हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन अभी भी ग़ज़्ज़ा में युद्ध और घेराबंदी का विरोध कर रहा है, लेकिन क्षेत्र में प्रयास भी जारी हैं।

उनका कहना था कि युद्ध और महिलाओं और बच्चों के नरसंहार के दौरान किसी समझौते पर पहुंचना संभव नहीं है और अगर अमेरिका और अन्य पक्ष ऐसा करते हैं इस मुद्दे पर गंभीर हों तो स्थायी युद्धविराम पर बातचीत करें और एक तरह के युद्धविराम के बाद घेराबंदी खत्म करें। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।