ईरान का बड़ा बयान, अपनी अखंडता पर कोई समझौता नहीं
ईरान का कहना है कि वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने में तनिक भी संकोच नहीं करेगा।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरानी द्वीपों के बारे में अरब-रूसी सहयोग मंच के बयान के जवाब में ज़ोर दिया कि ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने में तनिक भी संकोच नहीं करेगा।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने अरब-रूसी सहयोग मंच की बैठक के बयान में तीन ईरानी द्वीपों के बारे में उठाए गए दावे की निंदा की और इस बयान में पेश की गयी बातों को खारिज कर दिया। उन्होंने ईरान के तीन द्वीपों के बारे में पेश की गयी बातों को निराधार बताया और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।
नासिर कनआनी ने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी में स्थित अबू मूसा, तुंबे बुज़ुर्ग और तुंबे कूचिक ईरानी द्वीप, हमेशा के लिए ईरान के हैं और इस्लामी गणतंत्र ईरान का अटूट हिस्सा हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने तीन द्वीपों पर अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के मुद्दे को समझौता योग्य नहीं माना और इस संबंध में किसी भी पक्ष के किसी भी दावे को खारिज करता है और किसी भी तरह से संप्रभुता और क्षेत्रीय अधिकार से कभी भी पीछे नहीं हटेगा।
पड़ोसियों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की नीति और अच्छे पड़ोसियों के सिद्धांत का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा कि ईरान अपने सभी उत्तरी और दक्षिणी पड़ोसियों से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय स्तरों पर उपलब्ध वास्तविक और संभावित क्षमताओं को ध्यान में रखने की अपील करता है और उनसे कहता है कि संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए कदम उठाएं और कुछ खारिज किए गए दावों को पेश करने और दोहराने से बचें। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए