शरणार्थियों का मसला हल करने पर ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सहमति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131530-शरणार्थियों_का_मसला_हल_करने_पर_ईरान_और_अफ़ग़ानिस्तान_के_बीच_सहमति
इस्लामी गणराज्य ईरान और अफ़ग़ानिस्तान ने सहमति की है अफ़ग़ान शरणार्थियों की समस्या हल करने के लिए मेकैनिज़्म को लागू किया जाएगा।
(last modified 2023-12-24T10:18:05+00:00 )
Dec २४, २०२३ १५:४८ Asia/Kolkata
  • शरणार्थियों का मसला हल करने पर ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सहमति

इस्लामी गणराज्य ईरान और अफ़ग़ानिस्तान ने सहमति की है अफ़ग़ान शरणार्थियों की समस्या हल करने के लिए मेकैनिज़्म को लागू किया जाएगा।

अफ़ग़ानिस्तान के मामलों में ईरान के राष्ट्रपति के विशेष दूत हसन काज़ेमी क़ुम्मी ने अफ़ग़ानिस्तान की तालेबान सरकार में विदेश मंत्रालय के प्रभारी अमीर ख़ान मुत्तक़ी से मुलाक़ात में इस विषय पर विस्तार से बात की।

अफ़ग़ानिस्तान पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमीर ख़ान मुत्तक़ी तेहरान आए हैं और उन्होंने हसन काज़ेमी क़ुम्मी से मूलाक़ात की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस मुलाक़ात में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय संपर्क कमेटी के विषय पर भी बात की जिसका ईरान ने हमेशा समर्थन किया है।

मुलाक़ात में व्यापारिक रिश्तों, ट्राज़िट कारीडोर, ऊर्जा लेनदेन तथा दूसरे क्षेत्रों के बारे में भी विस्तार से बात हुई।

दोनों ही देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने इस मुलाक़ात में फ़िलिस्तीन की मज़लूम जनता के समर्थन का एलान किया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।