समाज के विभिन्न वर्ग की महिलाओं से वरिष्ठ नेता की मुलाक़ात
हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्ला अलैहा के जन्म दिवस के उपलक्ष में महिलाओं ने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता से मुलाक़ात की।
पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा सलामुल्ला अलैहा के शुभ जन्म दिवस के उपलक्ष में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने बुधवार को तेहरान में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई से भेंट की।
सर्वोच्च नेता ने दो साल पहले पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों का गुणगान करने वालों के साथ भेंट में इस तरह की मुलाक़ात की ओर संकेत किया था।
पिछले साल भी इस प्रकार की मुलाक़ात का आयोजन, हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शुभ जन्म दिवस के उपलक्ष में किया गया था। इस भेंट से संबन्धित विस्तृत जानकारी उपलब्ध होते ही पेश की जाएगी.......
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए