ईरानी अधिकारी का बयान, पूरा इस्राईल हमारे निशाने पर है
ईरान का कहना है कि पूरा इस्राईल उसके मीज़ाइलों के निशाने पर है।
इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के कार्यालय प्रमुख ने देश के सशस्त्र बलों की सैन्य और रक्षा क्षमताओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि आज अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में कोई ऐसी जगह नहीं है जो ईरान के पिन प्वाइंट मीज़ाइलों के निशाने पर न हो।
सुप्रीम लीडर के कार्यालय के प्रमुख मुहम्मद मुहम्मदी गुलपाएगानी ने गुरुवार को दक्षिणी तेहरान में आयोजित एक सम्मेलन में ईरान की रक्षा और सैन्य प्रगति का ज़िक्र करते हुए कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं उस बिंदु तक पहुंच गई हैं कि परमाणु बम रखने वाली दो महाशक्तियों अर्थात् चीन और रूस ने ईरान की ओर झोली फैला रखी है।
उनका कहना था कि ग़ज़्ज़ा की कहानी, फिलिस्तीनियों की ही कहानी है लेकिन उन्होंने ईरान से प्रेरणा ली है।
इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के प्रमुख ने इस्राईल के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के आप्रेश्न की प्रशंसा की और कहा कि आज यमनवासी उस बिंदु पर पहुंच गए हैं जहां इस्राईली जहाज़ों को लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ रही है और इस बात की उन्हें बहुत क़ीमत चुकानी पड़ रही है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए