ईरान के सामने कई बार गिड़गिड़िया है कथित सुपर पॉवर
ईरान के विदेश मंत्री ने ग़ज़्ज़ा युद्ध की शुरुआत से ही ईरान से अमेरिका रिक्वेस्ट वाली कूटनीति की सूचना दी और कहा कि अमेरिकियों ने लगातार ईरान को संदेश भेजा कि वे युद्ध का विस्तार नहीं चाहते।
ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि ग़ज़्ज़ा युद्ध की शुरुआत के बाद से अमेरिकी, ईरान से अपने निरंतर डर और भय को दिखाते रहे और तेहरान को लगातार संदेश भेज रहे हैं कि वाशिंगटन युद्ध का विस्तार नहीं करना चाहता है।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ग़ज़्ज़ा पट्टी की मौजूदा स्थिति और तूफ़ान अल-अक्सा ऑपरेशन के बाद की स्थिति के बारे में बात की और कहा कि पिछले ढाई महीनों में ज़ायोनी शासन के लिए अमेरिका के समर्थन के कारण अपराधों का सिलसिला जारी है।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिका ने पूरी ताकत से लगातार ईरान को संदेश भेजा कि पहले तो हम युद्ध के दायरे का विस्तार नहीं करना चाहते हैं और दूसरे यह कि हम क्षेत्र में अपने प्रॉक्सी समूहों को अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई न करने की सलाह दें।
विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने यह भी कहा कि अमेरिका को हर स्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है लेकिन अमेरिका का झूठा चेहरा यहां भी स्पष्ट है क्योंकि अगर अमेरिका युद्ध का विस्तार नहीं चाहता है तो उसके ठिकानों को इतनी मात्रा में ग़ज़्ज़ा पट्टी नामक एक सीमित क्षेत्र के ख़िलाफ़ हथियार और उपकरण नहीं उपलब्ध कराने चाहिए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए