Dec २९, २०२३ १५:३२ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन से संबन्धित 4 जासूसों को फांसी

इन जासूसों ने कई चरणों में मोसाद के एजेन्टों से पैसा वुसूल किया था।

ईरान में अवैध ज़ायोनी शासन से संबन्धित चार लोगों को शुक्रवार की सुबह मृत्यु दंड दे दिया गया। 

पश्चिमोत्तरी ईरान के आज़रबाइजान प्रांत के न्याय विभाग के जनसंपर्क विभाग के अनुसार जिन लोगों को मृत्युदंड दिया गया वे इस्राईल की गुप्तचर सेवा मोसाद के अधिकारियों के निर्देश पर देश के भीतर विध्वंसकारी कार्यवाहियों में लिप्त थे।  इन लोगों ने ईरान की शांति एवं सुरक्षा को लक्ष्य बनाते हुए कई कार्यवाहियां की थीं। 

ईरान के आज़रबाइजान प्रांत के मुख्य न्यायाधीश नासिर अतबाती ने बताया कि 24 अक्तूबर को ज़ायोनियों के 10 जासूसों को गिरफ़्तार किया गया था।  इनका मुख्य काम अवैध ज़ायोनी शासन के विरुद्ध संघर्ष में सक्रिय गुप्तचर सेवा के सदस्यों की पहचान करना था।  इनमें से चार को आज मृत्यु दंड दे दिया गया।  अन्य आरोपियों में से हर एक को 10 साल की सज़ा दी गई है। 

इस गुट के सदस्यों ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की गुप्तचर सेवा से संबन्धित लोगों की गाड़ियों और उनके घरों को आग लगाने जैसे काम अंजाम दिये थे।  इसके बाद इस घटना के चित्रों को मोसाद को भेजा था।गिरफ़्तार किये गए लोगों ने मोसाद के अधिकारियों के साथ सीधा संपर्क साधा था।  उन्होंने पश्चिमी आज़रबाइजान, तेहरान और हुरमुज़गान प्रांतों में भी कार्यवाहियां अंजाम दी थी। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स