कुर्द बाहुल्य क्षेत्रों का औद्योगिकीकरण किया जाएगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i13171-कुर्द_बाहुल्य_क्षेत्रों_का_औद्योगिकीकरण_किया_जाएगाः_रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान के कुर्द बाहुल्य और पश्चिमी क्षेत्रों का औद्योगिकीकरण किया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०१६ १४:१९ Asia/Kolkata
  • कुर्द बाहुल्य क्षेत्रों का औद्योगिकीकरण किया जाएगाः रूहानी

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान के कुर्द बाहुल्य और पश्चिमी क्षेत्रों का औद्योगिकीकरण किया जाएगा।

राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को ईरान के पश्चिमोत्तरी शहर महाबाद में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान, कुर्द बाहुल्य, पश्चिमी क्षेत्रों के औद्योगिकीकरण और उसके विकास व परिपूर्णता के लिए भरसक प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि महाबाद पेट्रोकेमिकल समूह का उद्घाटन, इस संबंध में पहला क़दम है। श्री रूहानी ने कहा कि ईरान की प्रगति सभी लोगों की एकता की छत्रछाया में ही संभव है।

ईरान के राष्ट्रपति ने स्थाई और वास्तविक सुरक्षा को प्रगति की छत्रछाया बताया। उन्होंने कहा कि देश के समस्त नागरिकों को समान अधिकारी प्राप्त हैं चाहे वे शिया हों या सुन्नी। राष्ट्रपति ने कहा कि समस्त नागरिकों को विकास और प्रगति के लिए योग्य वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग करना चाहिए।

डाक्टर हसन रूहानी ने मध्यपूर्व के परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि जो भी क्षेत्र, इराक़ और सीरिया में आतंकवाद और मतभेद तथा जनसंहार फैला रहे हैं, निर्दोष लोगों को मार रहे हैं, उनका इस्लाम, क़ुरआन और मानवता से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने यह बयान करते हुए कि तेहरान अपने समस्त पड़ोसी देशों से अच्छे संबंधों के प्रयास में है, कहा कि ईरान समस्त पड़ोसी देशों के साथ स्वच्छ प्रतिस्पर्धा और इसी प्रकार मैत्रीपूर्ण संबंधों का इच्छुक है। (AK)