ईरान और तथाकथित मानवाधिकार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131758-ईरान_और_तथाकथित_मानवाधिकार
विदेशमंत्री कहते हैं कि पश्चिमी देशों को चाहिए कि वे मानवाधिकार परिषद को एक हथकण्डे के रूप में प्रयोग करना बंद कर दें।
(last modified 2023-12-31T10:40:51+00:00 )
Dec ३१, २०२३ १६:१० Asia/Kolkata
  • ईरान और तथाकथित मानवाधिकार

विदेशमंत्री कहते हैं कि पश्चिमी देशों को चाहिए कि वे मानवाधिकार परिषद को एक हथकण्डे के रूप में प्रयोग करना बंद कर दें।

ईरान ने इस देश के विरुद्ध कुछ पश्चिमी देशों के मानवाधिकारों से संबन्धित दावों को नैतिक और क़ानूनी नियमों के विरुद्ध बताया है।

विदेशमंत्री अब्दुल्लाहियान ने कुछ पश्चिमी देशों की ओर से संयुक्त राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार परिषद को एक हथकण्डे के रूप में प्रयोग किये जाने को रोकने का आह्वान किया है।

मानवाधिकारों के अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में विचार और ईरान का दृष्टिकोण नामक सेमीनार को संबोधित करते हुए ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि मानवधिकार संस्थाओं के थोपे गए तरीक़े का कोई न्यायिक आधार नहीं है जिसको इन संस्थाओं में अपना प्रभाव रखने वाले कुछ यूरोपीय देशों ने तैयार किया है। 

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों के जारी पाश्विक हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि एसी स्थति में कि जब मानवाधिकारों का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है, मानवाधिकार संगठन को प्रयोग करके ईरान को लक्ष्य बनाना जहां एक ओर ग़ैर क़ानूनी है वहीं पर यह काम अनैतिक भी है।  याद रहे कि आज ईरान के विदेश मंत्रालय में मानवाधिकारों और अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में एक सेमीनार हुआ है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।