रईसी ने दी नववर्ष 2024 की बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131762-रईसी_ने_दी_नववर्ष_2024_की_बधाई
ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने नववर्ष के अवसर पर विश्ववासियों को बधाई पेश की है।
(last modified 2024-01-01T00:01:01+00:00 )
Jan ०१, २०२४ ०५:३१ Asia/Kolkata
  • रईसी ने दी नववर्ष 2024 की बधाई

ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने नववर्ष के अवसर पर विश्ववासियों को बधाई पेश की है।

सैयद इब्राहीम रईसी ने क्रिश्चन देशों के नेताओं और वहां की जनता को नए साल पर बधाई पेश की है। 

अपने संदेश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने समस्त विश्ववासियों के लिए शांति एवं स्वास्थ्य की कामना की है।  राष्ट्रपति रईसी ने इसाई और इस्लाम दो आसमानी धर्मों को प्रेम, शांति एवं स्नेह का संदेश देने वाला धर्म बताया। 

उन्होंने कहा कि इसी आधार पर इन दोनो धर्मों के मानने वालों को अपनी धार्मिक शिक्षाओं के आधार पर अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष को अपना धार्मिक कर्तव्य समझते हुए उसको व्यवहारिक बनाना चाहिए।

अपने संदेश में ईरान के राष्ट्रपति ने लिखा है कि वर्तमान समय के महत्वपूर्ण संकटों में से एक संकट, जिसने पूरी मानवता को अपने घेरे में ले रखा है वह है ग़ज़्ज़ा का संकट जिसमें अवैध ज़ायोनी शासन के हाथों निर्दोष फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार किया जा रहा है। 

राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि नया साल में विश्व के नेताओं के प्रयासों से इस अमानवीय काम को रुकवाने, उत्पीड़न को समाप्त करवाने और शांति एवं सुरक्षा स्थापित कराने जैसे कामों के साक्षी रहेंगे।  याद रहे कि आज सोमवार पहली जनवरी से नया वर्ष 2024 आरंभ हो रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।