ईरान ने हमास के कमांडर की हत्या की तीव्र भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131828-ईरान_ने_हमास_के_कमांडर_की_हत्या_की_तीव्र_भर्त्सना_की
​​​​​​​विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने हमास के वरिष्ठ कमांडर सालेह अलआरूरी की हत्या की भर्त्सना की है।
(last modified 2024-01-03T00:48:20+00:00 )
Jan ०३, २०२४ ०६:१४ Asia/Kolkata
  • ईरान ने हमास के कमांडर की हत्या की तीव्र भर्त्सना की

​​​​​​​विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने हमास के वरिष्ठ कमांडर सालेह अलआरूरी की हत्या की भर्त्सना की है।

नासिर कनआनी ने हमास के राजनीतिक कार्यालय के उपाध्यक्ष और हमास के वरिष्ठ कमांडर शैख सालेह अलआरूरी को शहीद करने में जायोनी सरकार की आतंकी कार्यवाही की तीव्र भर्त्सना की। इस्राईल के इस आतंकी हमले में इज़्ज़ुद्दीन कस्साम के दो अन्य कमांडर भी शहीद हुए हैं।

इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने भी एक बयान जारी करके सालेह अलआरूरी की शहादत की पुष्टि की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा कि जायोनी सरकार फिलिस्तीनी राष्ट्र के प्रतिरोध के मुकाबले में नाकाम हो गयी है और यह कृत्य उसकी नाकामी व विफलता का नतीजा है। उन्होंने बल देकर कहा कि जायोनी सरकार के अपराधों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जायोनी सरकार की खोखली बुनियाद का आधार हत्या और अपराध हैं।

उन्होंने हमास के नेतृत्व में सालेह अलआरूरी और उनके साथियों की शहादत पर फिलिस्तीनी जनता और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि शहीदों का लहू अतिग्रहणकारियों के खिलाफ न केवल प्रतिरोध में उत्साह का कारण बनेगा बल्कि क्षेत्र और विश्व में स्वतंत्रता प्रेमियों की भावना में उत्साह का भी कारण बनेगा।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस्राईल द्वारा लेबनान की संप्रभुता के उल्लंघन की भी भर्त्सना की और इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय संगठनों विशेषकर सुरक्षा परिषद और राष्ट्रसंघ की जिम्मेदारी और उनकी तुरंत प्रतिक्रिया पर बल दिया और कहा कि इस कृत्य के परिणामों की जिम्मेदारी इस्राईल और उसके समर्थकों की होगी।

ज्ञात रहे कि पश्चिमी किनारे के रामल्लाह नगर के लोगों ने शैख सालेह अलआरूरी की शहादत के खिलाफ प्रदर्शन किया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।