किरमान आतंकवादी हमले में शामिल तत्वों को बख़्शा नहीं जाएगा, राष्ट्रपति रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i131922-किरमान_आतंकवादी_हमले_में_शामिल_तत्वों_को_बख़्शा_नहीं_जाएगा_राष्ट्रपति_रईसी
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने किरमान आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों के अंतिम संस्कार में चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले में शामिल तत्वों को बख़्शा नहीं जाएगा।
(last modified 2024-01-05T04:50:39+00:00 )
Jan ०५, २०२४ १०:१८ Asia/Kolkata
  • किरमान आतंकवादी हमले में शामिल तत्वों को बख़्शा नहीं जाएगा, राष्ट्रपति रईसी

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने किरमान आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों के अंतिम संस्कार में चेतावनी देते हुए कहा है कि इस हमले में शामिल तत्वों को बख़्शा नहीं जाएगा।

ग़ौरतलब है कि बुधवार की शाम आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के पूर्व कमांडर जनरल क़ासिम सुलेमानी की शहादत की बर्सी के मौक़े पर किरमान में भीषण आत्मघाती हमला हुआ था।

इस हमले में 84 लोग शहीद और 284 ज़ख़्मी हो गए थे।

राष्ट्रपति रईसी ने किरमान पहुंचकर जनरल सुलेमानी को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद आतंकवादी हमले में घायल होने वालों से मुलाक़ात की।

संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया भर के कई देशों ने इस हमले की निंदा करते हुए ईरान के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और संसद सभापति को टेलीफ़ोन पर संवेदना व्यक्त की है।

डेनमार्क स्थित इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास ने किरमान आतंकवादी हमले की निंदा के लिए एक बयान जारी करके कहा है कि आतकंवाद की कोई सीमा नहीं होती है, इसलिए उसके प्रति किसी तरह को दोहरा रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए। msm