फ़िलिस्तीनी जियालों ने इस्राईल और उसके स्वामियों को हैरान कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132034-फ़िलिस्तीनी_जियालों_ने_इस्राईल_और_उसके_स्वामियों_को_हैरान_कर_दिया
ईरानी सेना प्रमुख ने तूफ़ान अल-अक़्सा आप्रेशन को फिलिस्तीनी राष्ट्र के संघर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ क़रार दिया है।
(last modified 2024-01-08T10:08:15+00:00 )
Jan ०८, २०२४ १५:३५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी जियालों ने इस्राईल और उसके स्वामियों को हैरान कर दिया

ईरानी सेना प्रमुख ने तूफ़ान अल-अक़्सा आप्रेशन को फिलिस्तीनी राष्ट्र के संघर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ क़रार दिया है।

ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ ने तूफ़ान अल-अक्सा ऑप्रेशन को फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के संघर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ क़रार दिया और कहा कि इन ऐतिहासिक संघर्षों और सफलताओं को इस्लामी क्रांति का आशीर्वाद और पवित्र प्रतिरक्षा की संस्कृति की भावना फैलाने के प्रभाव के रूप में माना जाना चाहिए।

उन्होंने ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ मेजर जनरल मुहम्मद बाक़िरी सेक्रेड डिफेंस और साइबरस्पेस की प्रदर्शनी का दौरा किया।  

उन्होंने तूफ़ान अल-अक्सा साहसी ऑपरेशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि तूफ़ान अल-अक्सा एक महत्वपूर्ण मोड़ है जिसमें कुछ संघर्षकर्ताओं ने पूरी तरह से परिवेष्टन का शिकार और दुनिया से कटे हुए ग़ज़्ज़ा से बाहर निकल इतनी बड़ी सैन्य कार्रवाई की योजना बनाई और इस आप्रेशन को अंजाम दिया।

उनका कहना था कि इन संघर्षकर्ताओं ने अपने आप्रेशन से उस को आश्चर्यचकित कर दिया जिसकी क्षमता और बुद्धिमत्ता वैश्विक स्तर पर सबसे मज़बूत थी।  

ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ का कहना था कि इन संघर्षकर्ताओं ने अपनी स्थानीय सुविधाओं के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और अतिग्रहणकारी शासन के भय और सुरक्षा को कुचल दिया और भविष्य के लिए ज़ायोनियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।