ज़ायोनी पत्रकारों से डरते हैं" विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132042-ज़ायोनी_पत्रकारों_से_डरते_हैं_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ग़ज़्ज़ा युद्ध में शहीद होने वाले पत्रकारों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि जायोनी विश्व के अवगत होने और विश्ववासियों के निर्णय से बहुत डरते हैं।
(last modified 2024-01-09T02:50:13+00:00 )
Jan ०९, २०२४ ०७:०८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी पत्रकारों से डरते हैं

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ग़ज़्ज़ा युद्ध में शहीद होने वाले पत्रकारों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि जायोनी विश्व के अवगत होने और विश्ववासियों के निर्णय से बहुत डरते हैं।

उन्होंने कहा कि यही मुख्य कारण है जिसकी वजह से जायोनी अपराधी पत्रकारों से द्वेष रखते और नफरत करते हैं।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री ने एक्स पर लिखा कि गज्जा युद्ध को तीन महीने से अधिक का समय गुज़र गया, इस दौरान 111 पत्रकार और कैमरामैन शहीद हो गये और यह आंकड़ा खतरनाक और इतिहास में अभूतपूर्व है।

विदेशमंत्री ने लिखा कि जायोनी विश्व वासियों के अवगत होने से बहुत डरते व भयभीत हैं और यही कारण है जिसकी वजह से जायोनी सरकार पत्रकारों से डरती है।

उन्होंने लिखा कि मैं शहीद होने वाले पत्रकारों को श्रृद्धासुमन अर्पित करता और फिलिस्तीनी बहादुर पत्रकार श्री वाएल अद्दहदूह के प्रति सहानुभूति प्रकट करता हूं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।