यमन के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रयास निंदनीय हैं, ईरानी विदेश मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132066-यमन_के_ख़िलाफ़_अमरीका_के_प्रयास_निंदनीय_हैं_ईरानी_विदेश_मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने रूस के अपने समकक्ष सरगेई लारोव के साथ टेलीफ़ोन पर हुई बातचीत में यमन के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित करने के अमरीका के प्रयासों की आलोचनी की।
(last modified 2024-01-10T00:51:51+00:00 )
Jan १०, २०२४ ०६:२१ Asia/Kolkata
  • यमन के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रयास निंदनीय हैं, ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने रूस के अपने समकक्ष सरगेई लारोव के साथ टेलीफ़ोन पर हुई बातचीत में यमन के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित करने के अमरीका के प्रयासों की आलोचनी की।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि रेड सी की सुरक्षा के बहाने अमरीका, इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाना चाहता है।

ग़ौरतलब है कि ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईली अत्याचार बढ़ने के बाद, यमन की सेना ने पीड़ित फ़िलिस्तीनियों के समर्थन का एलान करते हुए रेड सी में इस्राईल के जहाज़ों को निशाना बनाया था।

रेड सी में इस्राईली जहाज़ों को सुरक्षा प्रदान करने के बहाने अमरीका ने एक सैन्य गठबंधन बनाया है, दूसरी ओर वह सुरक्षा परिषद में यमन के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित करने का प्रयास कर रहा है।

हालांकि अमरीका के नेतृत्व में इस सैन्य गठबंधन के गठन के एक हफ़्ते बाद, उसके तीन बड़े सहयोगियों इटली, फ़्रांस और स्पेन ने इस गठबंधन से बाहर निकलने का एलान कर दिया।

मंगलवार की शाम, ईरानी विदेश मंत्री ने अपने रूसी समकक्ष के साथ ग़ज़ा युद्ध और रेड सी के घटनाक्रमों पर विचार विमर्श किया।

इस बातचीत में रूस के विदेश मंत्री सरगेई लारोव ने सुरक्षा परिषद में यमन से संबंधित मामलों में अमरीके के प्रयासों की आलोचना की और कहा कि अमरीकियों को संकटों के असली वजह जानने और उनका समाधान निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं है। msm