ईरान, पुलिस चौकी पर आतकंवादी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत
ईरान के सीस्तान व बलूचिस्तान प्रांत के रास्क शहर की एक पुलिस चौकी पर आतकंवादी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार को सुबह तड़के 1 बजकर 30 मिनट पर आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी फ़ायरिंग की और हमलावरों को भागने पर मजबूर कर दिया।
आतंकवादियों के इस हमले में पुलिस अधिकारी अमीर हुसैन हुसैनाबादी शहीद हो गए।
क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है कि इस आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और उनकी मदद करने वाले तत्वों की खोज शुरू कर दी गई है और इस संबंध में अगले घटनाक्रमों के बारे में अपडेट किया जाएगा।
जैश अल-अद्ल आतंकवादी गुट ने कुछ ही देर पहले एक बयान जारी करके इस आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
रास्क में पिछले एक महीने में यह दूसरा आतंकवादी हमला है। इससे पहले 15 दिसम्बर को हुए आतंकवादी हमले में 11 सुरक्षा बल शहीद हो गए थे। msm