ईरान, पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले चार आतंकी धरे गये
ईरान के सुरक्षाकर्मियों ने कामयाब आप्रेशन के दौरान रास्क पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले आतंकियों को धर दबोचा है।
आतंकवाद के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन के बाद, सीस्तान व ब्लोचिस्तान के रास्क पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवाद से लड़ने के लिए बड़े पैमाने पर ऑप्रेशन के दौरान चार रास्क पुलिस मुख्यालय पर आतंकवादी हमले में शामिल चार मुख्य हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। यह चार मुख्य हमलावर घटना की रात पुलिस मुख्यालय में मौजूद थे।
रिपोर्ट के मुताबिक इस औचक ऑपरेशन में इन चारों आतंकियों को ज़िंदा और सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया गया और अपराधियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए।
रास्क शहर में एक पुलिस मुख्यालय पर जैशे ज़ुल्म नामक आतंकी गुट के हमले में 11 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे जबकि कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।
एक घंटे से ज़्यादा समय तक चले इस आतंकी हमले में इस मुख्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी बहादुरी से इन आतंकियों का सामना किया और बड़ी संख्या में आतंकियों को घायल कर दिया था।
आतंकवादी गुट जैशे ज़ुल्म ने एक बयान में कहा था कि उसके लड़ाकों ने रात दो बजे रास्क शहर में पुलिस कमांड मुख्यालय पर हमला किया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए