जनरल सलामीः हमने दुश्मन के सपनों को मिट्टी में मिला दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132304-जनरल_सलामीः_हमने_दुश्मन_के_सपनों_को_मिट्टी_में_मिला_दिया
ईरान की सिपाहे पासदाराने इक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि हमने दुश्मन के सपनों को मिट्टी में मिला दिया, आईआरजीसी की ताक़त का स्रोत जनता है।
(last modified 2024-01-17T07:05:00+00:00 )
Jan १७, २०२४ १२:३२ Asia/Kolkata
  • जनरल सलामीः हमने दुश्मन के सपनों को मिट्टी में मिला दिया

ईरान की सिपाहे पासदाराने इक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि हमने दुश्मन के सपनों को मिट्टी में मिला दिया, आईआरजीसी की ताक़त का स्रोत जनता है।

जनरल हुसैन सलामी ने बंदर अब्बास शहर में एक सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जब तक जनता में क़ुरबानी, एकता और त्याग का जज़्बा रहेगा इस्लामी गणराज्य को कोई नुक़सान नहीं पहुंच सकता। उन्होंने कहा कि सिपाहे पासदारान की अस्ली ताक़त जनता है और जनरल हमेशा धार्मिक नेतृत्व के पदचिन्हों पर चली है।

जनरल सलामी ने कहा कि इस्लाम और ईरान के दुश्मन इस कोशिश में हैं कि ईरान को एक पिछड़ा हुआ संकट ग्रस्त देश बना दें। उन्होंने कहा कि ईरान ने इस्लाम, क़ुरआन और इस्लामी क्रांति के नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए दुशमन की योजनाओं को नाकाम बनाया।

उन्होंने कहा कि कमज़ोर वर्गों की मदद करना आईआरजीसी की प्राथमिकताओं में है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।