ज़ायोनी सरकार के अपराध निरुत्तर नहीं रहेंगेः राष्ट्रपति रईसी
राष्ट्रपति सैय्यद मोहम्मद इब्राहीम रईसी ने सीरिया में जायोनी सरकार के आतंकी हमलों में ईरान के सैन्य सलाहकारों की शहादत की प्रतिक्रिया में कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाही और अपराध का जारी रहना प्रतिरोध के मुकाबले में दिन प्रतिदिन अवैध जायोनी सरकार की पराजय और नाकामी का सुबूत है और उसके अपराध इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से निरुत्तर नहीं रहेंगे।
जायोनी सरकार ने एक बार फिर सीरिया की वायुसीमा का खुला उल्लंघन करके एक आतंकवादी हमला किया जिसमें ईरान के पांच सैन्य सलाहकार शहीद हो गये। राष्ट्रपति ने अपने एक सांत्वना संदेश में ईरान के सैन्य सलाहकारों को इस्राईल द्वारा शहीद किये जाने की तीव्र भर्त्सना की और सैन्य सलाहकारों की शहादत पर इमाम ज़मान अलैहिस्सलाम की सेवा में हार्दिक संवेदना प्रस्तुत की।
इसी प्रकार राष्ट्रपति ने ईरान के सैन्य सलाहकारों की शहादत पर इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता, सेना प्रमुख, ईरानी राष्ट्र, प्रतिरोध के मोर्चे, सिपाहे पासदारान और शहीदों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई।
ज्ञात रहे कि अमेरिका का खुला समर्थन प्राप्त जायोनी सरकार के युद्धक विमानों ने कल शनिवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट हमला करके ईरान के 5 सैन्य सलाहकारों को शहीद कर दिया।
ईरान की न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसिनी इजई और संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर कालीबाफ ने भी इस्राईल के अपराधों की तीव्र भर्त्सना की है। मोहसिनी इजई के सांत्वना संदेश में आया है कि अतिग्रहणकारी जायोनी सरकार लगभग 100 दिनों में भी अपने लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकी और स्वयं को मुक्ति दिलाने के लक्ष्य से सीरिया के आवासीय क्षेत्रों पर हमला कर रही है।
संसद सभापति मोहम्मद बाकिर कालीबाफ ने सीरिया की सरकार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि अपराधी व अतिग्रहणकारी जायोनी सरकार ने खुल्लम खुल्ला आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी करके इस्लामी संघर्षकर्ताओं के मुकाबले में अपनी विवशता को स्पष्ट कर दिया है। काफीबाफ ने जायोनी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि कड़ा जवाब अतिग्रहणकारी जायोनी सरकार की प्रतिरक्षा में है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए