इस्राईल आतंकी कृत्यों से अपनी हार का बदला ले रहा हैः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ईरान-कुवैत संसदीय मैत्री ग्रुप के प्रमुख के साथ एक मुलाक़ात में कहा कि ज़ायोनी शासन जो ग़ज़्ज़ा में अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया है और आतंकवादी कृत्यों के माध्यम से अपनी हार का बदला ले रहा है।
ईरान-कुवैत संसदीय मैत्री ग्रुप के प्रमुख मज़रूक अल-हबीनी ने जो एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ईरान के दौरे पर हैं, ईरान के विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाक़ात की।
इस मुलाक़ात में विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने संसदीय संबंधों को महत्वपूर्ण बताया कहा कि दोनों देशों की संसदें आपसी संबंधों को प्राथमिकता दें।
विदेशमंत्री ने मज़लूम राष्ट्र फ़िलिस्तीन के समर्थन में कुवैती सरकार और संसद की स्थिति और भूमिका की सराहना करते हुए, कहा कि ग़ज़्ज़ा की स्थिति की समीक्षा की और ज़ायोनियों द्वारा फ़िलिस्तीन के निर्दोष लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के निरंतर नरसंहार की ओर इशारा किया।
विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि हालांकि ज़ायोनी दुश्मन ने ग़ज़्ज़ा को बुरी तरह से नष्ट कर दिया है और हज़ारों फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया है लेकिन वह अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया है और इसलिए वह अंधाधुंध आतंकवादी कार्रवाइयों के माध्यम से अपनी हार का बदला लेना चाहता है।
इस मुलाक़ात में कुवैत-ईरान संसदीय मैत्री ग्रुप के प्रमुख मरज़ूक अल-हबीनी ने कहा कि दोनों देशों की संसदों और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना, आपसी संबंधों के विकास का सबसे अच्छा आधार है, इसलिए हमारी पहली प्राथमिकता, ईरान की मजलिसे शूरा-ए-इस्लामी के साथ संसदीय मित्रता को बढ़ावा देना है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए