ईरान की सक्रिय कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग़ज़्ज़ा का मुद्दा उठाया
पश्चिम एशिया की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क गए ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने लेबनान, रूस के विदेश मंत्री और सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत से मुलाकात की।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस मुलाक़ात में विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान और लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बू हबीब ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर चर्चा की।
ईरान के विदेश मंत्री ने सोमवार की शाम रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सीरियाई मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत गियर पेडर्सन से भी मुलाकात की और पश्चिम एशियाई क्षेत्र की ताज़ा स्थिति पर चर्चा की।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियरन एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार दोपहर न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद एरवानी और संयुक्त राष्ट्र राष्ट्र संघ में ईरान की राजदूत और उप प्रतिनिधि ज़हरा इरशादी ने उनका स्वागत किया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए