अमरीकी हमलों से तनाव बढ़ रहा है, यमनियों के हमलों से नहीं
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाक़ात की।
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस मुलाक़ात में दोनों अधिकारियों ने उत्तरी और दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में मानवीय सहायता पहुंचाने के तरीकों के साथ गाजा में युद्ध अपराधों और नरसंहार को रोकने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
विदेशमंत्री ने कहा कि यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार ने बारम्बार कहा है कि समुद्री सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और वे केवल ज़ायोनी शासन के जहाजों को रोकते हैं।
लाल सागर के हालिया घटनाक्रमों का ज़िक्र करते हुए एक बार फिर शिपिंग और नेविगेशन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए ईरान की सैद्धांतिक नीति पर ज़ोर दिया और स्पष्ट किया कि अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन पर हमला करके एक रणनीतिक ग़लती की, ऐसी ग़लती जो क्षेत्र में तनाव और संघर्ष के विस्तार का कारण बनती है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य की स्थापना और फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और कहा कि दुर्भाग्य से युद्धविराम के बिना ग़ज़्ज़ा के लोगों को मानवीय सहायता भेजना संभव नहीं है।
गुटेरेस ने लाल सागर में हालिया घटनाक्रमों की ओर भी इशारा किया और उन्होंने क्षेत्र में संघर्षों के फैलने पर चिंता व्यक्त की और संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयासों का मक़सद, युद्ध को रोकना और क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को कम करना क़रार दिया।
इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को मज़बूत करने में मदद करने में इस्लामी गणतंत्र ईरान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए