ईरान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का स्वागत किया
ईरान ने इस्राईल के खिलाफ हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का स्वागत किया है।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा इस्राईल के खिलाफ हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का स्वागत किया है और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्र और सरकार को मुबारकबाद दिया है।
विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान दक्षिणी अफ्रीकी सरकार के इस कदम का एक बार फिर समर्थन करता है, ग़ैर कानूनी जायोनी सरकार के अधिकारी आज पूरी दुनिया में सबसे अधिक घृणित व्यक्ति बन गये हैं और नस्ली सफाये और फिलिस्तीनियों के खिलाफ अपराध के कारण उन्हें तुरंत कानून के हवाले किया जाना चाहिये।
इसी प्रकार विदेशमंत्री ने कहा कि मैं विश्व के समस्त देशों के विदेशमंत्रियों का आह्वान करता हूं कि वे हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत में दक्षिण अफ्रीका के कदम का समर्थन करें।
ज्ञात रहे कि फिलिस्तीन के मज़लूम लोगों के खिलाफ गैर कानूनी जायोनी सरकार के पाश्विक हमलों में शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 26 हज़ार 250 से अधिक हो गयी है जबकि घायलों की संख्या 64 हज़ार 797 से अधिक हो गयी है।
इसी प्रकार 19 लाख से अधिक फिलिस्तीनी विस्थापित हुए हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए