पश्चिम द्वारा इस्राईल का अंधा समर्थन बहुत भारी पड़ेगा, ईरानी विदेश मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132742-पश्चिम_द्वारा_इस्राईल_का_अंधा_समर्थन_बहुत_भारी_पड़ेगा_ईरानी_विदेश_मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि पश्चिम द्वारा ज़ायोनी शासन के अंधे समर्थन ने, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों और मानवाधिकारों की धज्जिया उड़ा दी हैं।
(last modified 2024-01-28T09:29:22+00:00 )
Jan २८, २०२४ १४:५९ Asia/Kolkata
  • पश्चिम द्वारा इस्राईल का अंधा समर्थन बहुत भारी पड़ेगा, ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि पश्चिम द्वारा ज़ायोनी शासन के अंधे समर्थन ने, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों और मानवाधिकारों की धज्जिया उड़ा दी हैं।

फ़ार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने रविवार को ईरान के विदेशी संबंधों के इतिहास पर 7वें सम्मेलन में बहुपक्षवाद के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहाः पश्चिम के अधिनायकवाद ने ज़ायोनी शासन का अंधा समर्थन किया है और मानवाधिकारों का मज़ाक़ उड़ाया है।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहाः मानव समाज एक बुनियादी संकट का सामना कर रहा है, एक ऐसा संकट जो पिछली सदी के समतावादी और मानवतावादी नारों की कसौटी है और देखना होगा कि विश्व समुदाय इस परीक्षा से कैसे बाहर निकलता है।

उन्होंने कहाः लगभग चार महीनों से ग़ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों पर ज़ायोनी शासन के बड़े पैमाने पर अत्याचार जारी हैं, जहां वह युद्ध अपराध, नस्लकुशी और जबरन प्रवास का एक भयानक खेल खेल रहा है, लेकिन पश्चिम उसका अंधा समर्थन जारी रखे हुए है।

अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि प्रत्येक स्वतंत्र व्यक्ति को ख़ुद से और निश्चित रूप से अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली से पूछना चाहिए कि ग़ज़ा पट्टी में संकट को हल करने में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की क्या उपलब्धि रही है? msm