विदेशमंत्री पाकिस्तान पहुंचे, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132752-विदेशमंत्री_पाकिस्तान_पहुंचे_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_होगी_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री एक महत्वपूर्ण दौरे पर पाकिस्तान पहुंच गये।
(last modified 2024-01-29T01:16:52+00:00 )
Jan २९, २०२४ ०६:४४ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री पाकिस्तान पहुंचे, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री एक महत्वपूर्ण दौरे पर पाकिस्तान पहुंच गये।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान रविवार की शाम पाकिस्तान के एक दिवसीय दौरे पर इस्लामाबाद पहुंच गये।

इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान अपने पाकिस्तानी समकक्ष जलील अब्बास जिलानी के निमंत्रण पर इस्लामाबाद गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और पाकिस्तान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान की यात्रा के दौरान सुरक्षा, आर्थिक, व्यापार और द्विपक्षीय मुद्दे दोनों मंत्रियों के बीच चर्चा और परामर्श के महत्वपूर्ण विषयों में होंगे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।