ईरान, मोसाद के 4 जासूसों को सज़ाए मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132758-ईरान_मोसाद_के_4_जासूसों_को_सज़ाए_मौत
ज़ायोनी शासन की जासूसी एजेंसी मोसाद की ऑपरेटिव टीम के 4 जासूसों को सज़ाए मौत दे दी गयी।
(last modified 2024-01-29T04:19:52+00:00 )
Jan २९, २०२४ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान, मोसाद के 4 जासूसों को सज़ाए मौत

ज़ायोनी शासन की जासूसी एजेंसी मोसाद की ऑपरेटिव टीम के 4 जासूसों को सज़ाए मौत दे दी गयी।

इन जासूसों को पिछले हिजरी शम्सी वर्ष में ईरान के केंद्र इस्फ़हान में बम धमाके के बाद ख़ुफ़िया ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

ईरान के सूचना मंत्रालय ने जुलाई 2022 में एक प्रेस नोट जारी करके एलान किया था कि मोसाद की एक ऑपरेशनल टीम को  जो इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र से अवैध रूप से ईरान में घुसी थी  और बम धमाके की उसकी योजना थी, एक जटिल ऑपरेशन के दौरान कार्यवाही से पहले ही उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।

इस आतंकवादी टीम के चार मुख्य सदस्यों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही एक साल तक चली और जांच पूरी होने, सबूतों और दस्तावेजों,  इक़बाले जुर्म और आरोपों की व्याख्या के बाद उनके केस को अदालत रवाना किया गया और इस्लामी रिवोल्यूशनरी कोर्ट ने दोषियों को सज़ाए मौत का आदेश जारी किया।

बताया जाता है कि ऑपरेशन से लगभग डेढ़ साल पहले, कोमला आतंकवादी ग्रुप के एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा इन लोगों की पहचान की गई और उन्हें मोसाद में भर्ती किया गया और उन्हें कई चरणों में ट्रेनिंग के लिए अफ्रीकी देशों में भेजा गया।

इन प्रशिक्षणों में मोसाद के अधिकारी मौजूद होते थे और टीम के सदस्यों का हौसला बढ़ाने के लिए मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने भी एक बैठक में टीम के सदस्यों को ब्रीफ़िंग दी थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।