इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने निरीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132776-इस्लामी_क्रांति_के_सर्वोच्च_नेता_ने_निरीक्षण_किया
आज सुबह ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने देश के भीतर बनने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
(last modified 2024-01-29T10:34:02+00:00 )
Jan २९, २०२४ १६:०३ Asia/Kolkata
  • इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने निरीक्षण किया

आज सुबह ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने देश के भीतर बनने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली खामनेई ने आज सुबह "हुसैनिया इमाम खुमैनी रह." में आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस प्रदर्शनी में देश के भीतर निर्मित वस्तुओं को रखा गया था।

इस प्रदर्शनी में ऊर्जा, तेल व पेट्रोकेमिकल, वाहन निर्माण, खदान उद्योग, सूचना व तकनीक और उपग्रह के क्षेत्र में निर्मित वस्तुओं को रखा गया था।

इसी प्रकार इस प्रदर्शनी में खाद्य पदार्थों, कृषि, चिकित्सा, हस्त उद्योग, समुद्री, जमीनी और हवाई परिवहन आदि के क्षेत्रों की उत्पादित अंतिम वस्तुओं को भी रखा गया था।

इसी प्रकार इस प्रदर्शनी में तेल खोदने के कुंओं के उपकरणों, पेट्रोकेमिकल, विद्दुत उपकरण, बिजली चार्ज से चलने वाली मोटर साइकलों आदि के क्षेत्र में नये संसाधनों, नई वस्तुओं व अंतिम उपलब्धियों को रखा गया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।