ग़ज़ा युद्ध पर ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बातचीत
ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने ग़ज़ा युद्ध से संबंधित ताज़ा घटनक्रमों पर विचार विमर्श किया है।
ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान ने टेलीफ़ोन पर होने वाली बातचीत में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ जारी इस्राईली अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए ग़ज़ा में ज़ायोनी सेना के अपराधों और ग़ज़ा पट्टी की घेराबंदी को तुरंत समाप्त किए जाने पर बल दिया।
इस बातचीत में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय मुद्दों समेत दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी बात की।
ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने सऊदी समकक्ष को तेहरान की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।
दोनों मंत्रियों ने लाल सागर की स्थिति पर भी चर्चा की, जहां ग़ज़ा युद्ध की वजह से इस्राईल, अमरीका और ब्रिटेन के जहज़ों के ख़िलाफ़ यमनी सुरक्ष बलों की कार्यवाही के कारण, सुरक्षा एक मुद्दा बन गया है।
मार्च में चीन की मध्यस्थता से ईरान और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। msm