Feb ०१, २०२४ १७:४७ Asia/Kolkata
  • 28 देशों के लिए ईरान की यात्रा हुई आसान, बिना वीज़े के पधारिये

28 देशों के पर्यटकों को अब ईरान के वीज़े की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के डिप्टी काउंसलर ने बताया है कि 4 फरवरी 2024 से 28 देशों के नागरिक, बिना वीज़ा के ईरान की यात्रा कर सकते हैं। 

अलीरज़ा बीगदिली ने बताया कि भारत, सऊदी अरब, क़तर, संयुक्त राज्य इमारात, बहरैन, कुवैत, उज़बेकिस्तान, क़िरक़ीज़िस्तान, ट्यूनीशिया, तंज़ानिया, मोरीतानिया, ज़िम्बाबवे, मोरीशस, सेशेल्स, जापान, इंडोनेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, कंबोडिया, ब्रोनोई, ब्राज़ील, मैक्सिको, पेरू, क्रोवासिया, सर्बिया, बोस्निया हर्ज़िगोविना और बेलारूस के नागरिक अब बिना वीज़े के ईराना की यात्रा कर सकते हैं। 

विदेश मंत्रालय में डिप्टी काउंसलर अलीरेज़ा बेगदिली के अनुसार भारत के नागरिक, बिना वीज़े के हवाई यात्रा से ईरान में प्रविष्ट हो सकते हैं किंतु ज़मीनी सीमाओं से प्रविष्ट होने के लिए उनको वीज़ा लेना पड़ेगा। 

उल्लेखनीय है कि ईरान के प्रचीन देश है जिसका इतिहास और उसकी संस्कृति बहुत ही पुरानी है।  हालिया कुछ दशकों के दौरान ईरान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और वह अब विकसित देशों के साथ क़दम मिलाते हुए आगे बढ़ रहा है।  ईरान में हर साल विभिन्न देशों से बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 

अपने एतिहासिक और सांस्कृतिक आकर्षणों के साथ ही ईरान में साल के दौरान औद्धोगिक, कला और संस्कृतिक के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाता है जिमसें विदेशों से लोग भाग लेने आते हैं।   

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।  

टैग्स