क्रान्ति के महत्वपूर्ण लक्ष्य राष्ट्रपति की नज़र में
राष्ट्रपति रूहानी ने स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी व इस्लामी क्रान्ति की अकांक्षाओं को पूरी करने के लिए एकता, समन्वय, बलिदान और मध्यमार्ग की रक्षा पर बल दिया।
डॉक्टर रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में, प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था की नीतियों को लागू करने, आर्थिक विकास व जवानों के लिए रोज़गार सृजन, आर्थिक स्थिति और लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी को क्रान्ति के महत्वपूर्ण लक्ष्य गिनवाए। उन्होंने बल दिया कि यह लक्ष्य एकता, मध्यमार्ग और देश की जनता व सरकार के सभी तंत्रों के बीच समन्वय के ज़रिए हासिल किए जा सकते हैं।
राष्ट्रपति रूहानी ने स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी के अवसर पर कहा कि ईरानी जनता ने इमाम ख़ुमैनी से स्वाधीनता व सम्मान के मार्ग में दृढ़ता व प्रतिरोध का पाठ सीखा। ज्ञात रहे 3 जून 1989 को इमाम ख़ुमैनी का स्वर्गवास हुआ था।(MAQ/N)